Mission Shakti (Phase 4)
About the Mission
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम विगत वर्षों से संचालित किया जा रहा है, जिसके कम में गत वर्ष दो चरणों में क्रमश: शारदीय नवरात्रि की शुभ तिथियों में दिनांक 17.10.2020 से 25.10.2020 तक तदोपरान्त बासंतिक नवरात्रि में 26 फरवरी, 2021 से 21 अप्रैल, 2021 तक तथा
तृतीय चरण में दिनांक 21 अगस्त 2021 से दिसम्बर, 2021 तक उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विशेष कार्ययोजना तैयार करते हुए मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है।
इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का शुभारम्भ दिनांक 14.04.2022 से करते हुए माह अगस्त 2022 तक संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के विशेष चरण के लिए दिनांक 31 अगस्त, 2022 तक की उच्च शिक्षा विभाग की कार्ययोजना निम्नवत् है:
-
महिला सुरक्षा
- विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा वेबिनार / सेमिनार आयोजित किये जायेंगे जिसमें महिला सुरक्षा के विविध प्राविधानों महिला हेल्पलाइन साइवर क्राइम पाक्सो एक्ट, लैंगिक हिंसा, दहेज कुप्रथा, बाल विवाह कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं के अनैतिक दुर्व्यापार सम्बन्धी रोकथाम, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न सम्बन्धी रोकथाम आदि के लिए प्रचिलत कानूनों की जानकारी दी जायेगी। उक्त कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाय। • वेबिनार के उपरान्त छात्राओं हेतु परामर्श सत्र (Counselling session) आयोजित किये जायेंगे। विश्वविद्यालय / महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को आपातकाल में आत्मसुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
-
लैंगिक समानता एवं स्वास्थ्यवर्धन
- सभी उच्च शिक्षण संस्थान लैंगिक समानता, बालिकाओं के स्वास्थ्यवद्धन एवं पोषण के प्रति जागरूकता, विशेष रूप से कोविड-19 के दृष्टिगत इम्यूनिटी वर्दधन हेतु सजग एवं जागरूक करने हेतु वेबिनार, व्याख्यानमालाओं एवं निबन्ध / पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों का सहयोग लिया जायेगा। • हर महाविद्यालय / विश्वविद्यालय में छात्राओं हेतु परामर्श सत्र ( Counselling Session) आयोजित किए जायेंगे जिसमें नामित महिला प्राध्यापक उनकी समस्याओं को सुनकर परामर्श देंगी। • हर विश्वविद्यालय / महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को योग एवं व्यायाम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-
परामर्श सत्र (Counselling Session)
- "चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो" हर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में परामर्श सत्र ( Counselling Session) नियमित रूप से आयोजित किये जायेगें जिसमें छात्राओं को परामर्श प्रदान किया जायेगा। इस हेतु महिला प्राध्यापकों को नामित किया जायेगा, जो बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें यथोचित परामर्श देंगी। इस कार्य में एन०जी०ओ० एवं मनोचिकित्सकों सहयोग भी लिया जायेगा।
-
बालिका हेल्थ क्लब एवं स्वास्थ्य परीक्षण
- महिला महाविद्यालयों में हेल्थ क्लब स्थापित किए जाएंगे तथा सह-शिक्षा महाविद्यालयों में बालिका हेल्थ क्लब (Girls' Health Club) स्थापित किये जाएंगे जिनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से First Aid Kit तथा प्राथमिक उपचार हेतु प्रशिक्षण दिए जाएंगे। • स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रत्येक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं हेतु माह अगस्त-दिसम्बर, 2021 के दौरान कम से कम एक स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित किया जाएगा।
-
महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
- पुलिस विभाग के सहयोग से हर जनपद में महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
-
प्रेरणात्मक संवाद ( Inspirational Interactions)
- हर उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा माह में एक बार किसी महिला रोल मॉडल के साथ संवाद ( interaction) आयोजित किया जाएगा।
-
NCC/NSS / Rover Rangers
- एन०सी०सी०एन०एस०एस० के महिला विंग तथा रेंजर्स के द्वारा हर शनिवार को स्वच्छता तथा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। • मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत समाज में जागरूकता लाने की कार्यवाही की जाएगी। महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रसार प्रचार किया जायेगा।
-
विशिष्ट दिवसों पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम
- 30 अप्रैल, 2022 - पंचायती राज्य के सुदृढ़ीकरण में महिलाओं की भूमिका ।
- 10 मई, 2022 1857 का महान विद्रोह 1857 के महान विद्रोह में महिलाओं की भूमिका ।
- 15 मई, 2022 अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस बदलते परिवेश में परिवार की भूमिका एवं दायित्व ।
- 25 मई, 2022 विश्व थाइरॉयड दिवस- मानव स्वास्थ्य और थाइरॉयड का महत्व महिलाओं के विशेष सन्दर्भ में।
- 18 जून, 2022 रानी लक्ष्मीबाई शहीदी दिवस / वीरागंना दिवस - 1857 की क्रांति में वीरागंना लक्ष्मीबाई की भूमिका ।
- 21 जून, 2022 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष योग शिविर का आयोजन।
- 11 जुलाई, 2022 विश्व जनसंख्या दिवस- उन्नत परिवार के सृजन में नारी शक्ति की भूमिका ।
- 01 अगस्त से 07 अगस्त 2022 विश्व स्तनपान सप्ताह मनुष्य के जीवन में प्रथम 1000 दिनों का महत्व ।
- 15 अगस्त, 2022 स्वतंत्रता दिवस विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा "बालिका सुरक्षा शपथ ली जायेगी।
- 26 अगस्त, 2021-Women Equality Day- "महिलाओं में उद्यमिता का विकास विषय पर भाषण / निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर कुछ सफल महिला उद्यमियों से संवाद भी कराया जाएगा।
- 29 अगस्त, 2022 राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह भर खेल की प्रतियोगिता का आयोजन। उक्त दिवसों में निर्धारित थीम के अनुरूप चर्चा परिचर्चा विचार गोष्ठी, सेमीनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, योग शिविर तथा खेलकूद प्रतियोगिता आदि आयोजन किया जायेगा।
-
अभियान की गतिविधियों तथा विषय सामग्री पर विश्वविद्यालय / महाविद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों / राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी / रोवर रेंजर्स प्रभारी / एन0सी0सी0 प्रभारी द्वारा अभियान का व्हाट्सअप, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिंगनल, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।
-
विश्वविद्यालय एव महाविद्यालय गतिविधियों की प्रेस विज्ञप्ति स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित करवायेंगे।
-
अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा तथा पाक्षिक समीक्षा निदेशालय स्तर पर की जायेगी और समीक्षा आख्या उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषित की जायेगी। अभियान का मासिक अनुश्रवण शासन स्तर पर किया जायेगा।
-
कार्यक्रम से सम्बन्धित डाक्यूमेंटेशन, आडियो वीडियो क्लीपिंग, पोस्टर, फोटोग्राफ एवं आख्या को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी साप्ताहिक रूप से संकलित कर निदेशालय की ई-मेल0 को उपलब्ध करायेंगें।
-
उच्च शिक्षण संस्थाएं द्वारा गतिविधियों अपलोड की जायेगी तथा कृत कार्यवाही की रिपोर्ट उच्च शिक्षा अनुभाग-3 की ई-मेल आइ०डी०
hesection.3@gmail.com पर मासिक रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
Activities
Important Links
Social Media



